रघुकुलेश्वर महादेव

शिवरात्रि का दिन है, आज चारों ओर शिवालयों में बेहद खूबसूरत सजावटें की गई है, हर तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ है, लेकिन कुछ ऐसे भी शिवालय हैं जो अभी भी भीड़ भाड़ से परे बेहद शांत और सुकून भरे हैं।

J.K. टायर फैक्टरी राजसमन्द शहर के बिल्कुल पास हमारे गांव एमडी में, नोगामा और धोइंदा की सीमा पर स्थित है, यहीं पर स्थित है रघुकुलेश्वर महादेव का मन्दिर, इस मंदिर का निर्माण भी टायर फैक्टरी के निर्माण के समय ही हुआ था और भक्तों के लिए इसे 25 फरवरी 1985 में खोल दिया गया था।

J.K. टायर फैक्टरी के मेन गेट के ठीक पास में स्थित इस मंदिर की सुंदरता अद्भुत है, चारों तरफ हरे भरे पेड़ और बीच मे सुंदर उद्यान, बच्चों के लिए झूले आदि इसे एक शानदार स्थान बनाते हैं।

यहां अधिकतर टायर फैक्टरी के कर्मचारी और उनके परिवार ही आते हैं इसलिए यहां अधिक भीड़ भाड़ नही रहती, सुबह शाम मॉर्निंग/इवनिंग वॉक या योग के लिए भी बहुत लोग आते हैं।यहां आप घण्टों बैठ कर शांति से भक्तिमय वातावरण में अपना समय बीता सकते हैं।


Google Map Location


Location Photos

रघुकुलेश्वर महादेव
रघुकुलेश्वर महादेव
रघुकुलेश्वर महादेव
रघुकुलेश्वर महादेव
रघुकुलेश्वर महादेव
रघुकुलेश्वर महादेव
रघुकुलेश्वर महादेव
रघुकुलेश्वर महादेव
रघुकुलेश्वर महादेव
रघुकुलेश्वर महादेव
रघुकुलेश्वर महादेव
रघुकुलेश्वर महादेव

Loading