मिज़ोरम विधानसभा चुनाव 2023

मिज़ोरम विधानसभा चुनाव 2023

मिज़ोरम विधानसभा चुनाव 2023 भारत के राज्य मिज़ोरम की तेरहवीं विधानसभा की सभी 40 सीटों के लिए होने वाले आम चुनाव हैं जिनके लिए मतदान 7 नवंबर 2023 को संपन्न होंगे तथा 3 दिसंबर 2023 को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

पृष्ठभूमि

मिज़ोरम विधानसभा का पञ्चवर्षीय कार्यकाल 17 दिसंबर 2023 को समाप्त हो रहा है अतः इसके पहले राज्य में सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आवश्यक हैं।

इसी तारतम्य में भारत निर्वाचन आयोग का 20 सदस्यीय दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार के नेतृत्व में मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर 29 अगस्त 2023 को आइजोल पहुंचा। इस प्रतिनिधिमण्डल में श्री कुमार के अलावा निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरुण गोयल, वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त नीतेश व्यास, उप निर्वाचन आयुक्त हिरदेश कुमार और 12 अन्य अधिकारी भी पहुंचे।

कार्यक्रम

9 अक्तूबर 2023 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिल्ली के आकाशवाणी स्थित रंग भवन सभागार में आयोजित एक पत्रकार संगोष्ठी में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार द्वारा मिज़ोरम सहित पांच राज्यों के आगामी विधानसभा आम चुनावों के कार्यक्रम संबंधी घोषणा की गई, जिसके अनुसार मिज़ोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर 2023 को एक ही चरण में चुनाव आयोजित किए जाएंगे, जिनके परिणाम 3 दिसंबर 2023 को घोषित किए जाएंगे।

तारीखों सहित संपूर्ण कार्यक्रम निम्नलिखित है:

कार्यक्रमतिथियां
राजपत्रित अधिसूचना जारी दिनांक13 अक्तूबर 2023
नामांकन (पर्चे) भरने की अंतिम तिथि20 अक्तूबर 2023
पर्चों की स्क्रूटिनी21 अक्तूबर 2023
नामांकन (पर्चा) वापस लेने की अंतिम तिथि23 अक्तूबर 2023
मतदान दिनांक7 नवंबर 2023
मतगणना दिनांक3 दिसंबर 2023
दिनांक जिसके पूर्व चुनाव सम्पन्न हो जाने चाहिए5 दिसंबर 2023

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *