अजमेर जिला भारतीय राज्य राजस्थान का एक जिला है। राजस्थान राज्य का हृदयस्थल अजमेर जिला राजस्थान राज्य के मध्य में 25 डिग्री 38’ से 26 डिग्री 50’ उतरी अक्षांश एवं 73 डिग्री 54’ से 75 डिग्री 22’ पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित हैं। अजमेर उत्तर-पश्चिमी रेल्वे के दिल्ली-अहमदाबाद मार्ग पर स्थित हैं जो जयपुर के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 135 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। अजमेर जिला तारागढ़ की पहाड़ी, जिसके शिखर पर किला है, निचली ढलानों पर यह शहर स्थित है।
पर्वतीय क्षेत्र में बसा अजमेर जिला अरावली पर्वतमाला का एक हिस्सा है, जिसके दक्षिण-पश्चिम में लूणी नदी व पूर्वी हिस्से में बनास की सहायक नदियाँ बहती हैं। मुग़लों की बेगम और शहजादियाँ यहाँ अपना समय व्यतीत करती थी। इस क्षेत्र को इत्र के लिए प्रसिद्ध बनाने में उनका बहुत बड़ा हाथ था। कहा जाता है कि नुरजहाँ ने गुलाब के इत्र को ईजाद किया था।
कुछ लोगों का मानना है यह इत्र नूरजहाँ की माँ ने ईजाद किया था। अजमेर जिला में पान की खेती भी होती है। इसकी महक और स्वाद गुलाब जैसी होती है। वर्तमान में जिला 12 उपखण्ड, 11 पंचायत समिति समिति व 19 तहसील में विभाजित है।
राजस्थान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के आम चुनाव दिसंबर 2023 के रूझान एवं परिणाम
अजमेर जिले में 8 विधानसभा क्षेत्र हैं। जिसमें हर पार्टी ने अपना नामांकन दाखिल किया।
जिला | निर्वाचन क्षेत्र | निर्वाचन-क्षेत्र सं. | अभ्यर्थी | दल |
अजमेर | किशनगढ़ | 98 | विकास चौधरी | इंडियन नेशनल काँग्रेस |
पुष्कर | 99 | सुरेश सिंह रावत | भारतीय जनता पार्टी | |
अजमेर-उत्तर | 100 | वासुदेव देवनानी | भारतीय जनता पार्टी | |
अजमेर-दक्षिण | 101 | अनिता भदेल | भारतीय जनता पार्टी | |
नसीराबाद | 102 | रामस्वरूप लाम्बा | भारतीय जनता पार्टी | |
ब्यावर | 103 | शंकरसिंह रावत | भारतीय जनता पार्टी | |
मसूदा | 104 | विरेन्द्र सिंह | भारतीय जनता पार्टी | |
केकड़ी | 105 | शत्रुघन गौतम | भारतीय जनता पार्टी |